1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप: धोनी चोटिल, पार्थिव पटेल को बैकअप के रूप में बुलाया गया

एशिया कप: धोनी चोटिल, पार्थिव पटेल को बैकअप के रूप में बुलाया गया

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2016 11:32 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 11:34 pm IST

ढाका: महेंद्र सिंह धोनी की पीठ की मांसपेशियों में आज खिंचाव आ गया जिसके कारण बीसीसीआई को एशिया कप टी20 में भारत के मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ शुरूआती मैच से दो दिन पहले आज यहां

ms dhoni- India TV Hindi
ms dhoni

ढाका: महेंद्र सिंह धोनी की पीठ की मांसपेशियों में आज खिंचाव आ गया जिसके कारण बीसीसीआई को एशिया कप टी20 में भारत के मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ शुरूआती मैच से दो दिन पहले आज यहां पार्थिव पटेल को भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान के बैकअप के रूप में टीम में शामिल करना पड़ा। धोनी यहां टीम के अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे।

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने बयान में कहा, ‘भारत के वनडे और टी20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पीठ की मांसपेशियों में आज ढाका में अभ्यास सत्र के दौरान खिंचाव आ गया।’ उन्होंने कहा, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने आगामी एशिया कप 2016 के लिये उनके बैक अप विकेटकीपर के रूप में पार्थिव पटेल का चयन किया है। वह जल्द से जल्द ढाका में टीम से जुड़ेंगे।

मध्यम गति के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले दिन अभ्यास नहीं किया। टीम के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने कहा, पार्थिव को ऐहतियात के तौर पर टीम में लिया गया है। जहां तक बुमराह का सवाल है तो उसे मौसम में बदलाव के कारण कुछ परेशानी थी और आज विश्राम करने की सलाह दी गई थी।

गुजरात की तरफ से खेलने वाले 30 वर्ष के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव ने घरेलू सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने विजय हजारे ट्राफी और देवधर ट्राफी में शतक जड़ा था।

पार्थिव ने भारत की तरफ से आखिरी मैच 2012 में आस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान ब्रिस्बेन में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने हाल में कहा था कि वह राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिये अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल