मीरपुर: पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के राउंड रोबिन मैच में आज यहां टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने मोहम्मद नवाज की जगह अनवर अली को टीम में शामिल किया है। बांग्लादेश ने भी दो बदलाव करते हुए नुरूल हसन और चोटिल तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह तमीम इकबाल और अराफात सनी को टीम में जगह दी है।
पाकिस्तान
ख़ुर्रम मंज़ूर, शरजील ख़ान, मोहम्मद हफ़ीज़, सरफ़राज़ अहमद, उमर अकमल, शोएब मलिक, शाहिद आफ़रीदी, अनवर अली, मोहम्मद समी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफ़ान
बांग्लादेश
तमीम इक़बाल, सौम्य सरकार, मोहम्मद मिथुन, शब्बीर रहमान, मुशफ़िकुर रहीम, शाकिब अल हसन, मोहम्मद्दुल्लाह, मशरफ़े मुर्तुज़ा, अल-अमीन हुसैन, अराफ़त सनी, तस्कीन अहमद