1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली ने किया एलान, पाकिस्तान की जगह दुबई में होगा एशिया कप का आयोजन

सौरव गांगुली ने किया एलान, पाकिस्तान की जगह दुबई में होगा एशिया कप का आयोजन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 28, 2020 08:49 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 11:48 pm IST

आगामी एशिया कप का आयोजन इस साल सितंबर में पाकिस्तान में होना था लेकिन बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारतीय टीम को यहां भेजने में अपनी असहमति जताई दी थी।

asia cup 2020, sourav ganguly, bcci, pcb, women039s world t20, india vs new zealand test series, acc- India TV Hindi
Sourav Ganguly Image Source : AP

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि आगामी एशिया कप दुबई में होगा जिससे भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भाग लेने का मार्ग प्रशस्त हो गया। सितंबर (2020) में प्रस्तावित एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को सौपी गयी है लेकिन बीसीसीआई ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय टीम सुरक्षा चिंताओं के कारण पड़ोसी देश की यात्रा नहीं कर पाएगी। इसलिये टूर्नामेंट को दुबई में स्थानांतरित कर दिया गया। 

गांगुली ने तीन मार्च को दुबई में होने वाले एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक के लिये रवाना होने से पहले कहा, ‘‘एशिया कप दुबई में आयोजित होगा और उसमें भारत और पाकिस्तान दोनों खेलेंगे।’’ 

इससे पहले, बीसीसीआई ने कहा था कि उसे टूर्नामेंट की मेजबान पाकिस्तान के साथ खेलने में कोई समस्या नहीं है लेकिन उसके मुकाबले तटस्थ स्थल पर आयोजित किया जाए। भारत और पाकिस्तान की टीमों ने 2012-13 के बाद से बायलेटरल नहीं खेली है। 2012-13 में पाकिस्तान ने सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण दोनों देशों ने 2013 से आईसीसी की प्रमुख प्रतियोगिताओं में ही एक दूसरे का सामना किया है। 

गांगुली ने इस मौके पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्होंने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। इस विश्व कप में कोई एक टीम दावेदार नहीं है। भारतीय टीम शानदार है, देखते हैं टूर्नामेंट में उनका सफर कहा तक रहता है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल