1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान टेस्ट टीम में हुई आसिफ और अशरफ की वापसी

पाकिस्तान टेस्ट टीम में हुई आसिफ और अशरफ की वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 01, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 02:54 pm IST

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ रावलपिंडी में सात फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ और हरफनमौला खिलाड़ी फहीम अशरफ को फिर से टेस्ट 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। 

पाकिस्तान टेस्ट टीम...- India TV Hindi
पाकिस्तान टेस्ट टीम में हुई आसिफ और अशरफ की वापसी Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर| पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ रावलपिंडी में सात फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ और हरफनमौला खिलाड़ी फहीम अशरफ को फिर से टेस्ट 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ और अशरफ पिछले साल आस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान की टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे। आसिफ ने कायद ए आजम ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्यादा 43 विकेट लिए थे। वहीं, अशरफ ने सेंट्रल पंजाब टीम के लिए तीन मैचों में आठ विकेट लिए थे।

आसिफ ने 2018 में दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था, जहां उन्होंने छह विकेट लिए थे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक पांच टेस्ट मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं।

टीम: अजहर अली (कप्तान), आबिद अली, इमाम उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम, असद शफीक, हैरिस सोहेल, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), यासिर शाह, इमरान खान, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी, बिलाल आसिफ, नसीम शाह, फहीम अशरफ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल