1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-पाकिस्तान सिरीज के लिए माहौल ठीक नहीं: गृह मंत्रालय

भारत-पाकिस्तान सिरीज के लिए माहौल ठीक नहीं: गृह मंत्रालय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 30, 2017 03:03 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 03:03 pm IST

केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात को देखते हुए फिलहाल दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सिरीज़ के पक्ष में नही है। गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने मीडिया से कहा कि गृह मंत्री और

 india pakistan fans- India TV Hindi
india pakistan fans

केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात को देखते हुए फिलहाल दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सिरीज़ के पक्ष में नही है। गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने मीडिया से कहा कि गृह मंत्री और गृह मंत्रालय इस पर फैसला करेगा लेकिन उन्हें नहीं लगता कि जम्मू कश्मीर के हालात के मद्देनज़र दोनों देशों के बीच क्रिकेट सिरीज़ के लिए माहौल सही है।

बीसीसीआई 2016 में पाकिस्तान की मेज़बानी करना चाहता था, लेकिन उस वक्त भारत पर आतंकी हमले की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव हो गया था और इसीलिए सरकार ने भारत-पाक सिरीज की इजाज़त नहीं दी थी। अब क्रिकेट बोर्ड ने होम मिनिस्ट्री से दुबई में सिरीज खेलने के लिए इजाजत मांगी है।

आपको बता दें कि दोनों टीमों ने आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने फरवरी में कहा था कि भारतीय टीम के पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खलने से PCB को 20 करोड़ डॉलर (लगभग 1,340 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। शहरयार ने कहा, ‘मैंने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में BCCI प्रतिनिधि को सूचित किया कि भारत के हमारे साथ खेलने से इनकार करने से हमें लगभग 20 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है और यह नुकसान बढ़ रहा है क्योंकि BCCI 2015 और 2023 के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेलने के वैधानिक करार का भी सम्मान नहीं कर रहा।’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल