1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs PAK : हर के बाद बोले पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली, हमें हालात समझने की जरूरत

AUS vs PAK : हर के बाद बोले पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली, हमें हालात समझने की जरूरत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 02, 2019 04:34 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 04:34 pm IST

उन्होंने कहा, ‘‘हमें टेस्ट मैच जीतने के लिये 20 विकेट भी लेने होंगे। इसके लिये हमें हालात को समझकर गेंदबाजी करनी होगी।’’ 

azhar ali, pakistan captain, australia vs pakistan, cricket news- India TV Hindi
AUS vs PAK: Pakistani captain Azhar Ali said after loss, we need to understand the situation Image Source : GETTY IMAGES

एडीलेड। नाथन लियोन के पांच विकेट की बदौलत आस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान को पारी और 48 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 2-0 से क्लीनस्वीप किया। पहली पारी में 287 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेल रही पाकिस्तान की टीम लियोन (69 रन पर पांच विकेट) और जोश हेजलवुड (63 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने दूसरी पारी में भी 239 रन ही बना सकी। 

इस हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अपना बदतर टेस्ट रिकॉर्ड सुधारने के लिये पाकिस्तान को हालात के अनुरूप जल्दी ढलना और साझेदारियां बनाना सीखना होगा। पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 48 रन से पराजय झेलनी पड़ी जबकि पहला टेस्ट उसने एक पारी और पांच रन से गंवाया था। पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया में लगातार 14 टेस्ट हार चुका है।

अजहर ने कहा कि ए टीमों को अधिक से अधिक यहां दौरा करना चाहिये ताकि हालात को समझ सकें। उन्होंने कहा,‘‘इससे उन्हें फायदा मिलेगा। बल्लेबाजी के लिये यह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ जगह है। यदि आप उछाल और रफ्तार का सामना कर सकें तो रन बना लेंगे। इसके लिये साझेदारियां काफी अहम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें टेस्ट मैच जीतने के लिये 20 विकेट भी लेने होंगे। इसके लिये हमें हालात को समझकर गेंदबाजी करनी होगी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल