1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS Vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में हराकर सीरीज अपने नाम किया

AUS Vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में हराकर सीरीज अपने नाम किया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 15, 2015 09:04 am IST,  Updated : Jun 15, 2015 09:04 am IST

नई दिल्ली: सबीना पार्क में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 277 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने

AUS Vs WI: दूसरे टेस्ट में...- India TV Hindi
AUS Vs WI: दूसरे टेस्ट में सीरीज हुआ ऑस्ट्रिलिया के नाम

नई दिल्ली: सबीना पार्क में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 277 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को उसकी दूसरी पारी में 114 रनों पर समेटकर 277 रनों के बड़े अंतर से मैच हराया। ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन ने दोपहर बाद के सत्र में जल्दी ही लगातार दो गेंदों पर केमर रोच और जेरोम टेलर का विकेट झटककर मैच का फैसला कर दिया।

इससे पहले मिशेल जॉनसन ने वेस्टइंडीज के कप्तान दिनेश रामदीन को स्लिप में 29 रन के स्कोर पर मिशेल क्लार्क के हाथों कैच दिया। इस विकेट के साथ ही जॉनसन के कुल विकेटों की संख्या 291 हो गयी। और वह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्र्ट्रेलिया के संयुक्त रूप से पांचवें सर्वाधिक सफल गेंदबाज बन गए।

आस्ट्रेलिया के वर्तमान गेंदबाजी कोच और पूर्व तेज गेंदबाज क्रेग मैकडरमोट के नाम भी इतने ही विकेट दर्ज हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल