1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दिन रात का टेस्ट खेलेंगे

आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दिन रात का टेस्ट खेलेंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2016 05:06 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 05:06 pm IST

मुंबई: आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड नवंबर में एडीलेड में दिन रात का टेस्ट खेलेंगे जो उस श्रृंखला का तीसरा क्रिकेट टेस्ट होगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा आज जारी विग्यप्ति के अनुसार क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को यह

Day/Night test match- India TV Hindi
Day/Night test match

मुंबई: आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड नवंबर में एडीलेड में दिन रात का टेस्ट खेलेंगे जो उस श्रृंखला का तीसरा क्रिकेट टेस्ट होगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा आज जारी विग्यप्ति के अनुसार क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में 24 नवंबर 2016 से शुरू हो रहा तीसरा टेस्ट दिन रात का होगा।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट ने कहा कि अपने सभी टेस्ट क्रिकेटरों के कार्यक्रम को देखते हुए और दिन रात के टेस्ट की संभावनाओं को जानने के मकसद से मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने क्रिकेट आस्ट्रेलिया को दिन रात के टेस्ट के लिये हामी भर दी है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि क्रिकेटप्रेमी इस खबर से उत्साहित होंगे कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा मैच दिन रात का होगा।

पिछले साल एडीलेड में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दिन रात का पहला टेस्ट नवंबर में खेला गया था और इसे 124000 दर्शकों ने देखा ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल