1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलिया ने श्रीराम श्रीधरन को स्पिन सलाहकार नियुक्त किया

आस्ट्रेलिया ने श्रीराम श्रीधरन को स्पिन सलाहकार नियुक्त किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2017 12:32 pm IST,  Updated : Jan 17, 2017 12:32 pm IST

मेलबर्न: भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में स्पिनरों की मददगार पिचों पर खेलने में सक्षम बनने के लिये क्रिकेट आस्ट्रेलिया न पूर्व भारतीय स्पिनर श्रीराम श्रीधरन को स्पिन सलाहकार के रूप में नियुक्त किया

Sriram Sridharan- India TV Hindi
Sriram Sridharan

मेलबर्न: भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में स्पिनरों की मददगार पिचों पर खेलने में सक्षम बनने के लिये क्रिकेट आस्ट्रेलिया न पूर्व भारतीय स्पिनर श्रीराम श्रीधरन को स्पिन सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। 

श्रीधरन ने भारत की तरफ से मार्च 2000 से दिसंबर 2004 तक आठ वनडे खेल थे। उन्होंने पिछले साल आस्ट्रेलियाई टीम की श्रीलंका दौरे और भारत में खेले गये विश्व टी20 के लिये भी मदद की थी। 

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के के कार्यकारी महाप्रबंधक (टीम प्रदर्शन) पैट हावर्ड ने एक विग्यप्ति में कहा, श्री ने कई अवसरों पर हमारे साथ काम किया है और वह अभी दुबई में हमारी अंडर-16 टीम के साथ काम कर रहे हैं और उसे उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों के संबंध में गुर सिखा रहे हैं। वह हमारे खिलाडि़यों को अच्छी तरह से जानते है और भारत में हमारे खिलाडि़यों को जिन परिस्थितियों से निबटना है उनका उन्हें काफी अनुभव है। 

अपने करियर के दौरान बायें हाथ के स्पिनर के रूप में नौ वनडे विकेट लेने वाले 40 वर्षीय श्रीधरन 23 फरवरी से पुणे में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला को लेकर उत्साहित हैं। 

उन्होंने कहा, मैं आस्ट्रेलिया की पुरूष टीम के साथ फिर से काम करने का मौका मिलने को बड़ा सम्मान मानता हूं। मैं वास्तव में उनकी दमदार प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये तैयार हूं। टेस्ट खेलने वाले देशों में भारत का दौरा करना सबसे मुश्किल माना जाता है और मैं इस चुनौती के लिये तैयार हूं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल