1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी ODI में मार्श-कमिंस ने न्यूजीलैंड को किया पस्त, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

सिडनी ODI में मार्श-कमिंस ने न्यूजीलैंड को किया पस्त, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

 Reported By: IANS
 Published : Mar 13, 2020 06:28 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 06:30 pm IST

मिशेल मार्श और पैट कमिंस की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 71 रनों से हरा दिया।

सिडनी ODI में...- India TV Hindi
सिडनी ODI में मार्श-कमिंस ने न्यूजीलैंड को किया पस्त, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| मिशेल मार्श और पैट कमिंस की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेल गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 259 रनों के लक्ष्य के सामने सिर्फ 187 रन ही बना सकी और 71 रनों से मैच हार गई। मार्श और कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और लेग स्पिनर एडम जाम्पा के हिस्से दो-दो विकेट आए।

न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 73 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। टॉम लाथम ने 40 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 38 रनों का योगदान दिया। कीवी टीम का कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम को जीत दिलाने वाली पारी नहीं खेल पाया और टीम 41 ओवरों में पवेलियन में बैठ गई।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। डेविड वार्नर और कप्तान एरॉन फिंच ने टीम को जैसी शुरुआत दी थी उसके हिसाब से मेजबान टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई।

वार्नर और फिंच ने पहले विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की। वार्नर ने 88 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 67 रन बनाए। फिंच ने 75 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। कप्तान की पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे।

वार्नर का विकेट पहले गिरा और फिंच 145 के कुल स्कोर पर आउट हुए। यहां से सिर्फ मार्नस लाबुशाने ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन बाकी के बल्लेबाज ठोस शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। लाबुशाने ने 52 गेंदों की पारी में दो चौके लगा 56 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने तीन सफलताएं अर्जित कीं। लॉकी फग्र्यूसन और मिशेल सैंटनर के हिस्से दो-दो विकेट आए। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल