1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंची टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंची टीम इंडिया

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2016 03:57 pm IST,  Updated : Aug 17, 2016 03:57 pm IST

आस्ट्रेलिया ने कोलंबो में श्रीलंका से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 0-3 से गंवाने के साथ अपनी शीर्ष रैंकिंग भी भारत को गंवा दी। आस्ट्रेलियाई टीम कोलंबो आने से पहले 118 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज थी।

team india- India TV Hindi
team india

कोलंबो: आस्ट्रेलिया ने कोलंबो में श्रीलंका से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 0-3 से गंवाने के साथ अपनी शीर्ष रैंकिंग भी भारत को गंवा दी। आस्ट्रेलियाई टीम कोलंबो आने से पहले 118 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज थी। लेकिन पोलेकेले में 106 रन, गाले में 229 रन और कोलंबो में 163 रन से हारने के बाद उसके 108 अंक हो गये जिससे वह इंग्लैंड के बराबर हो गयी लेकिन रैंकिंग में वह एलिस्टर कुक की टीम से उपर है जबकि श्रीलंका के कुल 95 अंक हो गये हैं।

आस्ट्रेलिया के बादशाहत गंवाने का मतलब है कि भारत एमआरएफ टायर्स आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गया है जबकि पाकिस्तानी टीम उससे महज एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है।

भारत ने साल की शुरूआत शीर्ष रैंकिंग से की थी लेकिन आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 की जीत के बाद अपना पहला स्थान दोबारा हासिल कर लिया था। पाकिस्तानी टीम एक साल से भी कम समय में दूसरी बार दूसरे नंबर पर पहुंची है।

पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में इंग्लैंड को 2-0 से पराजित करने के बाद भी पाकिस्तान दूसरे स्थान पर पहुंचा था और 2003 में मौजूदा रैंकिंग प्रणाली शुरू करने के बाद ऐसा पहली बार हुआ था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।