1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहली बार इस टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही है ऑस्ट्रेलिया

पहली बार इस टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही है ऑस्ट्रेलिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 22, 2018 03:28 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 03:28 pm IST

पाकिस्तान के खिलाफ 3टी20 मैचों की सीरीज खेलने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम यूएई के खिलाफ एक टी20 मैच भी खेलती नजर आएगी।

Australia vs UAE- India TV Hindi
पाकिस्तान के खिलाफ 3टी20 मैचों की सीरीज खेलने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम यूएई के खिलाफ एक टी20 मैच भी खेलती नजर आएगी। Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दिनों पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में टेस्ट सीरीज संपन्न की, इस सीरीज में उन्हें 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। अब उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ ही 3टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है जहां वो पाकिस्तान से टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम यूएई के खिलाफ एक टी20 मैच भी खेलती नजर आएगी। इन दोनों देशों के बीच अब तक कभी भी कोई भी मैच नहीं खेला गया है लेकिन अब दोनों देश एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलिया और यूएई के बीच 22 अक्टूबर यानी आज एकमात्र टी20 मैच खेला जाएगा। अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने खुद ही इसकी जानकारी दी है। गौर करने वाली बात ये है कि ये मैच पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज और टी20 सीरीज से पहले ये मैच खेला जाएगा।

इस मैच की खास बात ये है कि फैंस फ्री में मुकाबला का लुत्फ उठा सकेंगे क्योंकि मैच की टिकट फ्री हैं। बोर्ड चाहता है कि पहली बार अपनी टीम को क्रिकेट की सबसे बड़ी टीम से भिड़ते ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। ये मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा। 

अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने यूएई के साथ मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया अदा किया। बोर्ड ने कहा कि हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सकारात्मक जवाब के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। साथ ही हम पीसीबी के भी शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने अपनी सीरीज के दौरान इस मैच को मंजूरी दी। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल रही है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल