1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिंच ने माना, खुद पर भरोसा कम हो गया है ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का

फिंच ने माना, खुद पर भरोसा कम हो गया है ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2018 11:22 am IST,  Updated : Nov 05, 2018 11:22 am IST

ऑस्ट्रेलिया को रविवार को पहले वनडे में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह पिछले 19 वनडे में टीम की 17वीं हार है।

आरोन फिंच- India TV Hindi
आरोन फिंच

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लचर प्रदर्शन के बाद स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के दिमाग में खुद की क्षमता को लेकर शक पैदा हो गया है लेकिन उम्मीद जतायी कि इसमें जरूर बदलाव होगा। ऑस्ट्रेलिया को रविवार को पहले वनडे में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह पिछले 19 वनडे में टीम की 17वीं हार है। उसने लगातार सात वनडे गंवाये हैं और इनमें से ज्यादातर में बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उसे हार मिली। 

फिंच ने कहा,‘‘आप कह सकते हैं कि संभवत खिलाड़ी कभी कभी खुद पर संदेह करने लगते हैं।’’ रविवार को एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर आठ और फिर छह विकेट पर 66 रन था लेकिन नाथन कूल्टर नाइल (34) और एलेक्स कैरी (33) की पारियों से टीम 152 रन तक पहुंच गयी। इससे पता चलता है कि टीम को स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की कितनी कमी खल रही है। 

फिंच ने कहा,‘‘जब आपका स्कोर तीन विकेट पर आठ रन हो तो तब आपने अपने दिमाग में जिस तरह के खेल के बारे में सोच रखा है उससे अलग तरह की क्रिकेट खेलनी पड़ सकती है। जब खिलाड़ी अपने हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो वे खुद की क्षमता पर थोड़ा संदेह करने लग जाते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल