1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दिया कोहली के खिलाफ बड़ा बयान, कहा- ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर नहीं लगा पाएंगे एक भी शतक

इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दिया कोहली के खिलाफ बड़ा बयान, कहा- ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर नहीं लगा पाएंगे एक भी शतक

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 11, 2018 03:35 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 03:37 pm IST

भारतीय टीम को नवंबर से शुरू होने वाले दो महीने के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चार टेस्ट मैचों के अलावा तीन मैचों की टी-20 सीरीज और तीन वनडे मैच भी खेलने हैं।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने दावा किया है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एक भी शतक नहीं बना पाएंगे। भारतीय टीम को नवंबर से शुरू होने वाले दो महीने के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चार टेस्ट मैचों के अलावा तीन मैचों की टी-20 सीरीज और तीन वनडे मैच भी खेलने हैं।

भारतीय रन मशीन कोहली का टेस्ट में 53 से अधिक का औसत है। 

कमिंस ने कहा, "मेरी साहसिक और बेबाक भविष्यवाणी है, मैं कहूंगा कि मुझे लगता है कि कोहली शतक नहीं लगा पाएंगे और हम उन्हें यहां हराएंगे।" 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा, "मैं चाहता हूं कि ऑस्ट्रेलिया कोहली पर दबाव डाले और देखे कि वह इससे कैसे निपटते हैं। यह एक अच्छी, कड़ी, मुश्किल सीरीज होगी। कोहली का रवैया थोड़ा आक्रामक है। पिछली बार जब वह यहां थे, यह दिखा था कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।" 

आगामी दौरा 1947 के बाद से भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया का छठा दौरा होगा। भारत ने अब तक एक बार भी यहां टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल