1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रलियाई टीम का हुआ एलान, मैक्सवेल की हुई वापसी

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रलियाई टीम का हुआ एलान, मैक्सवेल की हुई वापसी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 04, 2020 02:57 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 02:57 pm IST

साउथ अफ्रीका  दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम  में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है।

Glenn Maxwell, Marcus Stoinis, Australia, South Africa, Matthew Wade, Mitch Marsh, BBL- India TV Hindi
Glenn Maxwell Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से पिछले साल अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान खेल से ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने इस साल जनवरी में भारत दौरे के लिए खुद को उपलब्ध बताया था।

लेकिन भारत दौरे के लिए मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था और उनकी जगह मार्नस लाबुशैन को चुना गया था।

मैक्सवेल के अलावा उनके बीबीएल टीम साथी मार्कस स्टोयनिस को टीम में जगह नहीं मिली है। स्टोयनिस ने बीबीएल में पिछले महीने 79 गेंदों पर 147 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया को 21 फरवरी से जोहान्सबर्ग में तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

टी-20 टीम: 

एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिच मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, झाई रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

वनडे टीम : 

एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशैन, मिच मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल