1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा ने बताया, मैदान के अंदर और बाहर कितने अलग हैं विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा ने बताया, मैदान के अंदर और बाहर कितने अलग हैं विराट कोहली

 Reported By: IANS
 Published : Nov 11, 2020 10:09 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 10:09 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर बेहद प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह एक दम अलग इंसान हैं। 

Virat Kohli and Adam Zampa- India TV Hindi
Virat Kohli and Adam Zampa Image Source : TWITTER- @RCBTWEETS

दुबई| ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर बेहद प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह एक दम अलग इंसान हैं। जाम्पा ने कोहली के साथ आईपीएल-13 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ड्रेसिंग रूम को साझा किया है। कोहली बेंगलोर के कप्तान हैं।

जाम्पा ने अनप्लेएबल पोडकास्ट पर कहा, "वह मैदान के बाहर बिल्कुल अलग इंसान हैं। आपने उनका आक्रामक अंदाज देखा और देखा है कि वह मैदान पर कितने प्रतिस्पर्धी हैं। लेकिन वह मैदान के बाहर उन खिलाड़ियों में से हैं जो बेहद आराम से रहते हैं।"

उन्होंने कहा, "जाहिर सी बात है कि आप हमेशा उनके खिलाफ खेलते हैं। आपको पता चलता है कि वह मैदान पर कैसे हैं और फिर उनके साथ क्रिकेट के मैदान से इतर समय बिताने का मौका मिला तब आप देखते हैं कि वह हकीकत में कैसे हैं।"

जाम्पा ने इस आईपीएल में सिर्फ तीन मैच खेले और दो विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें - वीरेंद्र सहवाग ने चुनी अपनी IPL 2020 की प्लेइंग इलेवन, जानें कोहली-वॉर्नर में से किसे बनाया कप्तान?

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, "वह उस तरह के खिलाड़ी हैं कि जैसे ही वह मैदान में उतरते हैं तो बेहद प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं। मैंने उनके साथ खेलते हुए यह देखा है। उनके दो अलग-अलग रूप हैं। उनके ऊपर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीदों को दबाव है। लेकिन जब वह मैदान के बाहर बेहद शानदार इंसान हैं।"

उन्होंने कहा, "वह ऐसे इंसान हैं जो काफी हंसते हैं। आप विश्व का एक सबसे खराब जोक मारे और वह हंस देंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल