1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेंगलुरू टेस्ट, डे 1, लंच: पहले सैशन में ऑस्ट्रेलिया ने झटके 2 विकेट, भारत 72/2

बेंगलुरू टेस्ट, डे 1, लंच: पहले सैशन में ऑस्ट्रेलिया ने झटके 2 विकेट, भारत 72/2

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 04, 2017 12:47 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 12:47 pm IST

बेंगलुरू: भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज

Lokesh-Rahul- India TV Hindi
Lokesh-Rahul

बेंगलुरू: भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। नाथन लॉयन ने 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चेतेश्वर पुजारा (17) को आउट पर भारत को दूसरा झटका दिया और इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।

राहुल ने अभी तक 93 गेंदें खेलते हुए आठ चौके लगाए हैं। उन्होंने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मेज़बान टीम को अभिनव मुकुंद के रूप में पहला झटका लगा। साढ़े पांच साल बाद टीम में वापसी कर रहे मुकुंद, मिशेल स्टार्क की फुलटॉस गेंद पर क्रॉस शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद सीधे उनके पैड पर जा लगी। अंपायर ने उन्हें पगबाधा करार दिया। 

हालांकि रिप्ले से लग रहा था कि गेंद लेग स्टम्प से बाहर जा रही है, लेकिन भारतीय टीम ने इस पर रिव्यू लेना उचित नहीं समझा। मुकुंद आठ गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए। वह तीसरे ओवर में 11 के कुल स्कोर पर आउट हुए। 

इसके बाद उतरे पुजारा ने राहुल के साथ मिलकर आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का अच्छे से सामना किया और भारत को शुरुआती झटके से उबारा। लग रहा था कि पुजारा पहले सत्र में नाबाद लौटेंगे, लेकिन लॉयन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच करा उनकी पारी का अंत किया। 

इस जोड़ी को तोड़ने के लिए आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने अपने सभी मुख्य पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।

भारतीय टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। विजय की जगह मुकुंद और जयंत यादव की जगह इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल