1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मिथ के शतक से आस्ट्रेलिया को मामूली बढत

स्मिथ के शतक से आस्ट्रेलिया को मामूली बढत

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2016 12:47 pm IST,  Updated : Dec 29, 2016 12:47 pm IST

मेलबर्न: कप्तान स्टीव स्मिथ के 17वें टेस्ट शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने वर्षाबाधित दूसरे क्रिकेट टेस्ट में आज पाकिस्तान पर 22 रन की मामूली बढत बना ली। स्मिथ ने इस साल में चौथा

Steve Smith- India TV Hindi
Steve Smith

मेलबर्न: कप्तान स्टीव स्मिथ के 17वें टेस्ट शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने वर्षाबाधित दूसरे क्रिकेट टेस्ट में आज पाकिस्तान पर 22 रन की मामूली बढत बना ली। 

स्मिथ ने इस साल में चौथा टेस्ट शतक लगाया। इससे पहले चाय से ठीक पूर्व मौसम बिगड़ने से चौथे दिन का खेल रोकना पड़ा और उसके बाद खेल हो ही नहीं सका। 
स्मिथ 100 रन बनाकर और मिशेल स्टार्क सात रन पर खेल रहे हैं। आस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 465 रन बना लिये हैं। अब आखिरी दिन बचा है और मैच का नतीजा निकलने की कोई सूरत नहीं दिख रही। 

स्मिथ ने लगातार तीसरे वर्ष एक साल के भीतर 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिये। इस साल उनके 67 . 60 की औसत से 1040 रन हो गए हैं। उन्होंने 168 गेंद की अपनी पारी में नाबाद 100 रन बनाये। उस्मान ख्वाजा सुबह अपने शतक से तीन रन से चूक गए। वह अपने कल के स्कोर 95 रन में दो ही रन जोड़ सके और पांचवें ओवर में वहाब रियाज की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज अहमद को कैच दे बैठे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल