1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 303 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 303 रनों का लक्ष्य

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2018 12:49 pm IST,  Updated : Jan 21, 2018 12:49 pm IST

तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

ऑस्ट्रेलिया टीम- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया टीम

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मैच में मेजबान टीम को सीरीज बचाने के लिए 303 रन बनाने होंगे। इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 303 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 302 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और पारी की आखिरी गेंद पर शानदार शतक जड़ा। बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा (100), क्रिस वोक्स ने भी बेहतरीन  अर्धशतक लगाया, वोक्स ने (53), ऑयन मॉर्गेन ने (41), जॉनी बेयरस्टो ने (39) रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेडलवुड ने 2, पैट कमिंस, मार्कस स्टोयनिस, एडम जंपा, मिचेल मार्श को 1-1 विकेट मिला।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम को रॉय, बेयरस्टो ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। हालांकि इसी स्कोर पर कमिंस ने रॉय (19) को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और हेल्स (1) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बेयरस्टो और रूट ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। इससे पहले कि ये जोड़ी खतरनाक होती उससे पहले ही जंपा ने बेयरस्टो (39) को बोल्ड कर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिला दी।

अभी स्कोर में 17 रन और जुड़े थे कि रूट (27) भी कुछ खास नहीं कर सके। इंग्लैंड टीम के 4 विकेट गिर चुके थे और टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन इसके बाद कप्तान मॉर्गेन और बटलर ने पारी को संभाला और दोनों ने स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया। ये जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरनाक होती जा रही थी लेकिन तभी हेजलवुड ने मॉर्गेन (41) को आउट कर दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने मोईन अली (6) कुछ कास नहीं कर सके और उन्हें मिचेल मार्श ने बोल्ड किया।

आखिरी ओवरों में बेयरस्टो और वोक्स ने तेजी से रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर रखा। ऑस्ट्रेलिया को अगर सीरीज में बने रहना है तो उन्हें ये मैच हर हाल में जीतना होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल