1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS Vs PAK: मिस्बाह ने हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया

AUS Vs PAK: मिस्बाह ने हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया

 Written By: IANS
 Published : Jan 07, 2017 05:23 pm IST,  Updated : Jan 07, 2017 05:23 pm IST

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है। टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने इस हार के लिए अपने गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया है।

Misbah-ul-Haq | Getty Images- India TV Hindi
Misbah-ul-Haq | Getty Images

सिडनी: पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है। टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने इस हार के लिए अपने गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 220 रनों से हराते हुए सीरीज में उसका सूपड़ा साफ कर दिया।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मैच के बाद मिस्बाह ने कहा कि टीम के गेंदबाजों ने इस पूरी सीरीज में खराब प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 3 टेस्ट मैचों में 5 पारियां ही खेलनी पड़ीं। उसमें से भी 4 में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी घोषित की और कुल 60 में सिर्फ 33 विकेट गंवाए। मिस्बाह ने कहा कि तीसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन टीम का धराशायी हो जाना इस दौर की सबसे बुरी बात है, लेकिन उनका मानना है कि गेंदबाजी ने उन्हें हराया है। एक वेबसाइट के मुताबिक मिस्बाह ने कहा, ‘हमारी गेंदबाजी हमेशा से ही हमारी ताकत रही है, लेकिन इस सीरीज में निराशा की बात यह रही कि हम एक भी मैच में 20 विकेट नहीं ले सके। इसलिए हम हर टेस्ट में पिछड़ते चले गए।’

मिस्बाह ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया की परिस्थिति में यह जरूरी है। आमतौर पर कहा जाता है कि यहां एशियाई बल्लेबाजों का रन बनाना मुश्किल होता है, लेकिन मैंने देखा है कि किसी भी एशियाई टीम के लिए यहां आना और 20 विकेट लेना मुश्किल होता है। यह एक कला है जो हमें नहीं आती है और इसी कारण हमें हार मिली।’ मिस्बाह का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी जितना ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलेंगे उतना ही उन्हें फायदा होगा और तभी वह ऑस्ट्रेलिया में लगातार हार से बच सकेगी। मिस्बाह ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने भेजना चाहिए ताकि वे यहां के हालात से वाकिफ हो सकें।

मिस्बाह ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमारे लिए यह जरूरी है कि हमें यहां खेलने का अनुभव हो। अगर आप ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का दौरा कम करते हैं तो इसी तरह से परिणाम मिलेंगे। मैंने पहले ही कहा था कि हमारे कुछ खिलाड़ियों को यहां भेजा जाना चाहिए।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल