1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वॉर्म-अप मैच में बैक टू बैक सेंचुरी लगाने वाले इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह

वॉर्म-अप मैच में बैक टू बैक सेंचुरी लगाने वाले इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2019 10:18 am IST,  Updated : Jan 21, 2019 10:18 am IST

टीम मैनेजमेंट ऐसे खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह देना चाहता है जो परफॉर्म कर रहे हैं।

वॉर्म-अप मैच में बैक टू बैक सेंचुरी लगाने वाले इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह- India TV Hindi
वॉर्म-अप मैच में बैक टू बैक सेंचुरी लगाने वाले इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह Image Source : GETTY IMAGES

भारत के हाथों 2-1 से ऐतिहासिक सीरीज गंवाने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ घर में ही टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया कोई कसर बांकी नहीं छोड़ना चाहती है। टीम मैनेजमेंट ऐसे खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह देना चाहता है जो परफॉर्म कर रहे हैं। इसी के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक अनकैप्ड प्लेयर को जगह मिली है। जी हां, दरअसल श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में लगातार दो शतक लगाने वाले कुर्टिस पैटरसन को टीम में चुना गया है। 

न्यू साउथ वेल्स के 25 वर्षीय बल्लेबाज कुर्टिस पैटरसन को होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान पर दो शतक (157* 102*) लगाने के लिए तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 41 की औसत से 3813 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। पैटरसन का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच में 157 रन बनाकर ही हासिल किया था। तब वह  मात्र 18 साल के थे। 

खुद ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने कहा है कि कुर्टिस पिछले काफी समय से चयन के लिए खुद को मजबूती से पेश करते रहे हैं। वह न्यू साउथ वेल्स के लिए लगातार शीर्ष क्रम का खिलाड़ी रहा है। राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने को सोमवार 21 जनवरी को कहा, "राष्ट्रीय चयनकर्ता पैनल ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए कुर्टिस पैटरसन को टीम में शामिल किया है।"

वैसे आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक नहीं बल्कि तीन खिलाड़ी एक साथ टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। कुर्टिस के अलावा पिछले दिनों जोश हेज़लवुड को चोट के कारण टीम से आराम दिया गया है और उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन को लिया गया है। रिचर्डसन ने भारत के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। उनका डेब्यू करना तय माना जा रहा है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर काफी फ्लॉप रहा है। 

विक्टोरिया के लिए खेलने वाले विल पुकोव्स्की भी डेब्यू कर सकते हैं। विक्टोरिया के 20 वर्षीय पुकोव्स्की ने सिर्फ 8 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 49 की औसत से 588 रन बनाए। हालांकि शेफील्ड शील्ड सीजन में उनकी औसत 103.66 की रही। लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।