1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दर्ज की अपनी 1000वीं जीत, जानें भारत का रिकॉर्ड

भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दर्ज की अपनी 1000वीं जीत, जानें भारत का रिकॉर्ड

 Written By: Lokesh Khera @lokeshkhera29
 Published : Jan 12, 2019 06:13 pm IST,  Updated : Jan 12, 2019 10:14 pm IST

सिडनी के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबानों ने भारत को 34 रन से हराकर तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अपनी 1000वीं जीत भी दर्ज की है और ऐसा करने वाली वो पहली टीम बन गई है।

Team Australia- India TV Hindi
Team Australia Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबानों ने भारत को 34 रन से हराकर तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अपनी 1000वीं जीत भी दर्ज की है और ऐसा करने वाली वो पहली टीम बन गई है।

जी हां, ऑस्ट्रेलिया ने 1877 से लेकर अभी तक 384 टेस्ट, 558 वनडे और 58 टी20 मैच जीते हैं। इन सभी को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 1000 मैच जीत लिए हैं।

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड का नाम आता है जिन्होंने 1877 से अभी तक कुल 774 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हैं। इनमें उन्होंने 360 टेस्ट, 364 वनडे और 50 टी20 मैचों में फतह हासिल की है।

तीसरे नंबर पर भारत की टीम आती है जिन्होंने 1932 से अभी तक 711 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हैं। भारत का यह योग 492 वनडे, 150 टेस्ट और 69 टी20 मैच जीतकर निकला है।

इस सूची में चौथे स्थान पर पाकिस्तान 702 और पांचवे स्थान पर साउथ अफ्रीका 596 जीत के साथ मौजूद हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल