1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने सचिन तेंदुलकर से की अपने इस खिलाड़ी की तुलना

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने सचिन तेंदुलकर से की अपने इस खिलाड़ी की तुलना

 Reported By: IANS
 Published : May 19, 2019 10:53 pm IST,  Updated : May 19, 2019 10:53 pm IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने रविवार को कहा कि अभ्यास के दौरान स्टीवन स्मिथ को बल्लेबाजी करते देखना 'सचिन तेंदुलकर को बल्लेबाजी करते हुए देखने' जैसा था।

Australian coach Justin Langer compares Steven Smith to Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Australian coach Justin Langer compares Steven Smith to Sachin Tendulkar Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने रविवार को कहा कि अभ्यास के दौरान स्टीवन स्मिथ को बल्लेबाजी करते देखना 'सचिन तेंदुलकर को बल्लेबाजी करते हुए देखने' जैसा था। बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले स्मिथ ने इंग्लैंड पहुंचने पर टीम के पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया। 

क्रिकेट डॉट काम डॉट एयू के अनुसार, नाथन कोल्टर नाइल की गेंद पर शॉट लगाने के दौरान लैंगर ने कहा, "यह सचिन को बल्लेबाजी करते हुए देखना जैसा था।" 

उन्होंने कहा, "मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन अभ्यास मैचों में स्मिथ को बल्लेबाजी करते हुए देखा। वह इस खेल का मास्टर है, इसलिए उसकी टीम में वापसी अच्छी है।"

कोच ने कहा, "यह मेरे लिए खुशी करने वाला है क्योंकि चाहे एंजैक कोव पर हो या लंच रूम में या हम बस प्लेइंग कार्ड पर हैं। वह पूरे समय बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह बल्लेबाजी करना पसंद करते है।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल