1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने दिया संकेत, पहले टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने दिया संकेत, पहले टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं वॉर्नर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 01, 2020 09:46 am IST,  Updated : Dec 01, 2020 09:46 am IST

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान वॉर्नर को ग्रोइन इंजरी हो गयी थी। जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था।

David Warner- India TV Hindi
David Warner Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि भारत के खिलाफ तीसरे वनडे और टी20 सीरीज से बाहर होने वाले डेविड वॉर्नर अब पहले टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं। 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट डे नाईट होगा जो कि 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जायेगा। 

गौरतलब है कि भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान वॉर्नर को ग्रोइन इंजरी हो गयी थी। जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा और बाद में अपडेट आई कि उनकी समस्या गंभीर है और वो आगे के मैचों में नहीं खेल पायेंगे। 

इस तरह वॉर्नर की इंजरी के बारे में हेड कोच जस्टिन लैंगर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट में कहा, "उनकी इंजरी ऐसा लगता है जैसे कि किसी बंदूक से उन्हें मारा गया हो। उनके ग्रोईन में चोट आयी है और सही बता रहा हूँ कि ये चोट बहुत दर्दनाक होती है।"

IND vs AUS : दूसरे वनडे से पहले स्मिथ को आ रहे थे चक्कर बावजूद इसके जड़ा धमाकेदार शतक

लैंगर ने आगे कहा, "हम अभी कैनबरा आए हैं। इसलिए हम उनसे अगले 5 से 6 दिनों के लिए नहीं मिल पाएंगे। अगली मुलाकात सिडनी वापस जाने पर ही होगी।"

वहीं लैंगर ने वॉर्नर के पहले टेस्ट मैच में खेने पर संदेह जताते हुए कहा, "मैं अभी नहीं कह सकता कि वो पहले टेस्ट मैच के लिए तैयार होगा। लेकिन वो एक शानदार प्रोफेशनल खिलाड़ी है और पहले टेस्ट मैच में मैदान पर उतरने के लिए भरसक प्रयास करेगा। ऐसे में देखते हैं कि क्या होता है।"

डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ओपनिंग करने को तैयार हैं मार्नस लाबुशैन

बता दें कि वॉर्नर को 16 दिन में अपनी फिटनेस भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए साबित करनी होगी। लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसी चोटों से रिकवर होने में चार सप्ताह का समय भी लग जाता है। जिसका मतलब है कि वॉर्नर अब शायद दूसरे टेस्ट मैच के बाद टीम से जुड़ पाएंगे। हलांकि टी20 टीम में उनकी जगह डार्सी शॉट को शामिल किया गया है। 

टी20 मैच में पाकिस्तान के अफरीदी और आमिर से बीच मैदान में भिड़ गया ये अफगानी खिलाड़ी, देखें Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल