1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत में कोरोना संकट के लिये फंड जुटाने की मुहिम में भाग लेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

भारत में कोरोना संकट के लिये फंड जुटाने की मुहिम में भाग लेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2021 05:33 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 05:33 pm IST

पैट कमिंस समेत ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटर 12 घंटे के गेमिंग लाइव स्ट्रीम में भाग लेंगे जिसके जरिये कोरोना संकट से जूझ रहे भारत की मदद के लिये यूनिसेफ पैसा जुटा रहा है।

भारत में कोरोना संकट...- India TV Hindi
भारत में कोरोना संकट के लिये फंड जुटाने की मुहिम में भाग लेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Image Source : GETTY

सिडनीय़ स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस समेत ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटर 12 घंटे के गेमिंग लाइव स्ट्रीम में भाग लेंगे जिसके जरिये कोरोना संकट से जूझ रहे भारत की मदद के लिये यूनिसेफ पैसा जुटा रहा है।

तेज गेंदबाज जोश लालोर की पहल पर हो रही इस मुहिम में कमिंस, स्पिनर नाथन लियोन, हरफनमौला और तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भाग लेंगे। वे क्रिकेट के बारे में बात करने के साथ अपने गेमिंग कौशल की भी बानगी पेश करके एक लाख डॉलर एकत्र करेंगे। यह मुहिम एक बजकर तीस मिनट पर शुरू होगी जिसमें मोइजेस हेनरिक्स, महिला क्रिकेटर एलिसा हीली और दक्षिण अफ्रीका की रीली रोसोउ भी हिस्सा लेंगी।

लालोर ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर होने के नाते हमारा भारतीयों से अनूठा रिश्ता है । भारतीय क्रिकेट के दीवाने हैं और हर क्रिकेटर का तहेदिल से स्वागत करते हैं । हम भारत के लिये धन जुटा सके तो काफी अच्छा होगा ।’’

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के नये सीईओ निक हॉकली और आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग भी इसमें भाग लेंगे । आस्ट्रेलिया क्रिकेट अभी तक यूनिसेफ आस्ट्रेलिया की भारत कोरोना संकट अपील पर 280000 डॉलर एकत्र कर चुका है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल