1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आर्चर को अपशब्द कहने पर आस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को स्टेडियम से किया बाहर

आर्चर को अपशब्द कहने पर आस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को स्टेडियम से किया बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2019 11:17 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 11:17 pm IST

इनके पास बैठे लोगों ने इसकी शिकायत स्टेडियम अधिकारियों से की और इन प्रशंसकों को बुधवार को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

जोफ्रा आर्चर- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे चौथे एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अपशब्द कहने पर कुछ आस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को स्टेडियम से बाहर कर दिया गया। अंग्रेजी अखबार, द संडे मॉर्निग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा रेखा के पास बैठे प्रशंसक चिल्ला रहे थे, "जोफ्रा, अपना पासपोर्ट दिखाओ।"

इनके पास बैठे लोगों ने इसकी शिकायत स्टेडियम अधिकारियों से की और इन प्रशंसकों को बुधवार को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

आर्चर ने हालांकि इन लोगों की बात का जवाब नहीं दिया।

पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच इस समय यहां जारी है। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान कर रखा है। स्मिथ ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक पूरा किया। सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल