1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलियाई टीम की 'सपोर्ट स्टाफ' है आस्ट्रेलियाई मीडिया : गावस्कर

आस्ट्रेलियाई टीम की 'सपोर्ट स्टाफ' है आस्ट्रेलियाई मीडिया : गावस्कर

 Written By: IANS
 Published : Mar 15, 2017 10:35 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 10:35 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गजों में शुमार पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बुधवार को आस्ट्रेलियाई मीडिया का मखौल उड़ाते हुए उसे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का 'सपोर्टिग स्टाफ' की संज्ञा दे डाली।

Sunil Gavaskar- India TV Hindi
Sunil Gavaskar

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गजों में शुमार पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बुधवार को आस्ट्रेलियाई मीडिया का मखौल उड़ाते हुए उसे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का 'सपोर्टिग स्टाफ' की संज्ञा दे डाली। गावस्कर ने कहा कि आस्ट्रेलियाई मीडिया पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ही सपोर्टिग स्टाफ हैं।

​गावस्कर ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर समाचार चैनल 'एनडीटीवी' से कहा, "हमें आस्ट्रेलियाई मीडिया को ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए और वे क्या लिख रहे हैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि वे अपनी क्रिकेट टीम के सपोर्टिग स्टाफ ही हैं। अब मैदान से बाहर की घटनाओं से ध्यान हटाकर सारा ध्यान मैदान पर लगाना चाहिए।"

बेंगलुरू में हुए दूसरे टेस्ट मैच के बाद निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) को लेकर दोनों टीमों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। गावस्कर ने कहा, "न तो भारतीय कप्तान विराट कोहली और न ही आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बीच डीआरएस विवाद पर कोई टिप्पणी की है। दोनों कप्तानों ने बेंगलुरू टेस्ट के आखिरी दिन अपनी-अपनी बात रखी थी और अब तीसरे मैच से की पूर्व संध्या पर वे बोले हैं।"

लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर गावस्कर ने कहा, "इस दौरान किसी ने कुछ भी नहीं कहा, लेकिन मीडिया ने लगातार इस विवाद को जिंदा रखा, जबकि कोहली और स्मिथ के बीच कुछ भी नहीं हुआ। अब समय क्रिकेट की ओर देखने का है। इस एक घटना के कारण शुरुआती दो टेस्ट के दौरान हुई बेहतरीन क्रिकेट से सबका ध्यान ही हट गया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।