1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीते गेल, विश्व कप 2015 से जुड़ा था मामला

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीते गेल, विश्व कप 2015 से जुड़ा था मामला

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2019 12:15 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 12:15 pm IST

पूर्व मीडिया समूह फेयरफेक्स ने गेल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने विश्व कप 2015 के दौरान सिडनी में ड्रेसिंग रूम में मालिश करने वाली एक महिला को अपने गुप्तांग दिखाये थे।

ऑस्ट्रेलियाई अखबारों...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई अखबारों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीते गेल, विश्व कप 2015 से जुड़ा था मामला Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल द्वारा दायर 2,11,000 डालर के मानहानि के मुकदमे के खिलाफ अपील हार गया है।

पूर्व मीडिया समूह फेयरफेक्स ने गेल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने विश्व कप 2015 के दौरान सिडनी में ड्रेसिंग रूम में मालिश करने वाली एक महिला को अपने गुप्तांग दिखाये थे।

गेल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि 2016 में अखबार में सिलसिलेवार छपी खबरों के जरिये वे पत्रकार उन्हें बर्बाद करने पर तुले हैं। उन्होंने पिछले साल अक्तूबर में मानहानि का मुकदमा जीता क्योंकि ज्यूरी को लगा कि फेयरफेक्स के आरोप दुर्भावनापूर्ण है और वे उन्हें साबित भी नहीं कर सके हैं।

मीडिया समूह ने इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की और कहा कि उनकी निष्पक्ष सुनवाई नहीं हुई है । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल