1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं ऑस्ट्रेलिया वनडे और टी20 के कप्तान एरॉन फिंच

टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं ऑस्ट्रेलिया वनडे और टी20 के कप्तान एरॉन फिंच

 Reported By: IANS
 Published : Sep 25, 2019 06:38 am IST,  Updated : Sep 25, 2019 06:38 am IST

ऑस्ट्रेलियाई की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान फिंच को पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह मिली थी।

Aaron Finch- India TV Hindi
Aaron Finch Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। पिछले ग्रीष्मकाल में टेस्ट टीम में खराब प्रदर्शन के बाद अपनी जगह गंवा चुके एरॉन फिंच ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियाई की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान फिंच को पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में टेस्ट टीम में जगह मिली थी।

फिंच ने एसईएन रेडियो से बात करते हुए लिखा, "मेरे लिए टेस्ट टीम में वापसी करना शायद सिर्फ एक अच्छी पारी की बात है। जो युवा खिलाड़ी आए और उन्होंने जो पूरे साल अच्छा किया यह अच्छी बात है। मुझे अभी भी लगता है कि मुझमें अभी भी टेस्ट में खेलने की क्षमता है।"

ऑस्ट्रेलिया को अब पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है लेकिन इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के चार मैच होने हैं। फिंच की कोशिश होगी की वह इन चार मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर टीम में वापसी की दावेदारी पेश करें।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल