1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Australian Open: वावरिंका को हराकर ज्वेरेव ने पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Australian Open: वावरिंका को हराकर ज्वेरेव ने पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Jan 29, 2020 04:30 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 04:30 pm IST

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड स्टान वावरिंका को हराकर यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Australian Open: वावरिंका को...- India TV Hindi
Australian Open: वावरिंका को हराकर ज्वेरेव ने पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में बनाई जगह Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड स्टान वावरिंका को हराकर यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ज्वेरेव पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। सातवीं सीड ज्वेरेव ने बुधवार को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चार सेटों तक चले मुकाबले में पूर्व चैंपियन वावरिंका को 1-6, 6-3, 6-4, 6-2 से पराजित किया।

जर्मन खिलाड़ी ने दो घंटे 19 मिनट में यह मुकाबला समाप्त किया। सेमीफाइनल में अब ज्वेरेव का सामना वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल और आस्ट्रिया के डोमीनिक थीम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।

ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद कहा, "एक अलग अहसास महसूस हो रही है। मैंने अन्य टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीता है, लेकिन मैं कभी किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा था। आप इसकी कल्पना नहीं कर सकते कि मेरे लिए इसके क्या मायने है। अब अगर मैं फाइनल में पहुंचता हूं तो यह मेरे जीवन का सबसे खास दिन होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल