1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट करियर में सबसे तेज 6,000 रन पूरे कर सोबर्स की बराबरी पर स्मिथ

टेस्ट करियर में सबसे तेज 6,000 रन पूरे कर सोबर्स की बराबरी पर स्मिथ

 Reported By: IANS
 Published : Jan 05, 2018 01:16 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 01:16 pm IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने टेस्ट करियर के 6,000 रन पूरे कर लिए हैं।

स्टीव स्मिथ- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने टेस्ट करियर के 6,000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही स्मिथ ने सबसे अधिक 6,000 पूरे करने वाले खिलाड़ी की सूची में वेस्टइंडीज के सर गारफील्ड सोबर्स के साथ दूसरा स्थान साझा किया है।

स्मिथ इस प्रकार क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक 6,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। स्मिथ और सोबर्स ने 111 पारियों में 6,000 रन पूरे किए हैं। 

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सर डोनल्ड ब्राडमान पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 68 पारियों में 6,000 टेस्ट रन पूरे किए। 

इसके साथ ही स्मिथ अपने करियर में 6,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ा है। स्मिथ ने 30 साल से पहले यह मुकाम हासिल किया है। 

स्मिथ ने 60 टेस्ट मैचों में 5, 974 रन बनाए थे और सिडनी में जारी पांचवें टेस्ट मैच में नाबाद 44 रन बनाकर उन्होंने 6,000 रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल