1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी के बाद डेविड वॉर्नर को लगा बड़ा झटका, नहीं करेंगे टीम के लिए ओपनिंग

ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी के बाद डेविड वॉर्नर को लगा बड़ा झटका, नहीं करेंगे टीम के लिए ओपनिंग

 Reported By: IANS
 Published : May 06, 2019 03:05 pm IST,  Updated : May 06, 2019 03:05 pm IST

डेविड वार्नर 13 महीने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं लेकिन उनका ओपनिंग का स्लॉट सुरक्षित नहीं रहा। अब वॉर्नर अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे।

Australian Team Management Decide David Warner Not Opening For Australia in Upcoming Matches- India TV Hindi
Australian Team Management Decide David Warner Not Opening For Australia in Upcoming Matches Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन। डेविड वार्नर 13 महीने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं लेकिन उनका ओपनिंग का स्लॉट सुरक्षित नहीं रहा। अब वॉर्नर अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए कप्तान एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा से ओपनिंग कराने का फैसला किया है। वॉर्नर सोमवार को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले अनाधिकारिक विश्व कप अभ्यास मैच में नए क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

विश्व कप का आयोजन 30 मई से इंग्लैंड एवं वेल्स में होगा और ऐसी सम्भावना है कि फिंच और ख्वाजा विश्व कप में पारी की शुरुआत करेंगे। वॉर्नर हाल ही में भारत में आईपीएल खेलकर लौटे हैं और उन्होंने वहां खूब रन बटोरे हैं। वॉर्नर ने 12 मैचों में लगभग 70 के औसत से कुल 692 रन बनाए। वॉर्नर ने ये सभी रन पारी की शुरुआत करते हुए बनाए हैं।

कोच जस्टिन लैंगर को लगता है कि वॉर्नर की वापसी के बाद टीम में ओपनिंग को लेकर ऑप्शन बढ़ गए हैं और इससे टीम को फायदा होगा लेकिन फिलहाल वह भारत तथा पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करने वाले फिंच और ख्बाजा पर ही भरोसा करने जा रहे हैं।

लैंगर ने कहा,"अच्छा है कि हमारे पास अब कई ओपनर हो गए हैं। वार्नर विश्व स्तरीय ओपनर हैं और उनके आने से टीम मजबूत हुई है।" ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अपना पहला मैच एक जून को ब्रिस्टल में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल