1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अज़हर ने छोड़ी कप्तानी, सरफ़राज़ को मिल सकती है कमान

अज़हर ने छोड़ी कप्तानी, सरफ़राज़ को मिल सकती है कमान

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2017 06:59 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 06:59 pm IST

लाहौर: हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 4-1 से शिकस्त खाने के बाद पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम के कप्तान अज़हर अली ने गुरुवार को टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। टीम

Azhar-Ali- India TV Hindi
Azhar-Ali

लाहौर: हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 4-1 से शिकस्त खाने के बाद पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम के कप्तान अज़हर अली ने गुरुवार को टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। टीम के बुरे प्रदर्शन के बाद उनके कप्तान बने रहने पर सवाल खड़े हो रहे थे। मिस्बाह उल हक के बाद अज़हर को एकदिवसीय टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

अज़हर के इस्तीफा देने के बाद पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान सरफ़राज़ अहमद इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें कमान सौंपी जा सकती है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयान खान के हवाले से लिखा है, "अज़हर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है क्योंकि उनका मानना है कि वह इस अतिरिक्त दबाव के कारण अपनी बल्लेबाज़ी पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं। वह अब एकदिवसीय टीम में एक बल्लेबाज़ की हैसियत से खेलेंगे। अब हम सरफ़राज़ को एकदिवसीय टीम की कप्तानी सौंपने पर विचार करेंगे।"

अज़हर हालांकि पाकिस्तान के अगले एकदिवसीय में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि आस्ट्रेलिया में हुई श्रृंखला में धीमी ओवर गति के कारण उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है। 

जनवरी में पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार, मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक और यहां की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कोच के बीच हुई बैठक में टीम के नेतृत्व के बारे में चर्चा की गई थी। 

इन सभी का मानना था कि अब समय आ गया है जब सरफ़राज़ को टीम की कमान सौंपी दी जाए। हालांकि टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान की घोषणा से पहले यह सभी मिस्बाह उल हक़ के संन्यास लेने तक का इंतजार करना चाहते हैं। 

अजहर की कप्तानी में पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में अपनी सबसे निचली रैंकिंग, नौवें स्थान पर है और उस पर 2019 में होने वाले विश्व कप में सीधे क्वालीफाई न कर पाने का खतरा मंडरा रहा है। 

अजहर ने 10 द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में टीम की कप्तानी की है जिसमें से पांच में ही उन्हें जीत मिली है। इन पांच श्रृंखलाओं में से दो जिम्बाब्वे, एक आयरलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ थीं। उनकी कप्तानी में पकिस्तान ने 12 मैच जीते हैं और 18 मैच हारे हैं। 

पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भी पीसीबी ने अजहर को हटाने पर विचार किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल