1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलिया दौरे के बाद अजहर अली की कप्तानी की समीक्षा होगी: पीसीबी प्रमुख

आस्ट्रेलिया दौरे के बाद अजहर अली की कप्तानी की समीक्षा होगी: पीसीबी प्रमुख

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2017 12:44 pm IST,  Updated : Jan 25, 2017 12:44 pm IST

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष शहरयार ख़ान ने कहा है कि राष्ट्रीय एकदिवसीय टीम के कप्तान अज़हर अली की कप्तानी की आस्ट्रेलिया दौरे के बाद समीक्षा की जाएगी। शहरयार ने कहा, आस्ट्रेलियाई दौरा समाप्त

Azhar Ali- India TV Hindi
Azhar Ali

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष शहरयार ख़ान ने कहा है कि राष्ट्रीय एकदिवसीय टीम के कप्तान अज़हर अली की कप्तानी की आस्ट्रेलिया दौरे के बाद समीक्षा की जाएगी। 

शहरयार ने कहा, आस्ट्रेलियाई दौरा समाप्त होने के बाद कप्तानी मसले की समीक्षा की जाएगी और उस पर फैसला किया जाएगा। मैं वनडे श्रृंखला के बीच अजहर की कप्तानी पर चर्चा नहीं करना चाहता हूं। बेहतर यही होगा कि हम टीम के स्वदेश लौटने पर इस पर बात करें। 

पाकिस्तान के आस्ट्रेलिया में वनडे श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के बाद अज़हर अली की कप्तानी चर्चा में है। पूर्व कप्तानों ने उनकी कप्तानी शैली की आलोचना की है। 

शहरयार ने कहा, वर्तमान श्रृंखला समाप्त होने के बाद हम कप्तानी के बारे में फैसला करेंगे। क्षेत्ररक्षण काफी खराब रहा और चौथे वनडे में कई कैच छूटने से स्थिति और बुरी हो गयी। ऐसे में टीम जीत की उम्मीद कैसे कर सकती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल