1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम बने शुरूआती चार टेस्ट जीतने वाले पाकिस्तान के पहले कप्तान

बाबर आजम बने शुरूआती चार टेस्ट जीतने वाले पाकिस्तान के पहले कप्तान

 Reported By: IANS
 Published : May 11, 2021 08:48 am IST,  Updated : May 11, 2021 08:48 am IST

पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली जीत के साथ ही बाबर आजम शुरूआती चार टेस्ट जीतने वाले पाकिस्तान के पहले कप्तान बन गए हैं। 

बाबर आजम बने शुरूआती...- India TV Hindi
बाबर आजम बने शुरूआती चार टेस्ट जीतने वाले पाकिस्तान के पहले कप्तान Image Source : GETTY

हरारे| पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली जीत के साथ ही बाबर आजम शुरूआती चार टेस्ट जीतने वाले पाकिस्तान के पहले कप्तान बन गए हैं। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट जीते थे जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उसने दो टेस्ट मुकाबले जीते।

वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बाबर के पास इस फॉर्म को आगे भी बढ़ाने का मौका रहेगा। पाकिस्तान को वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त तथा सितंबर में दो-दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

पाकिस्तान ने इस साल दक्षिण अफ्रीका को घरेलू सीरीज में टेस्ट और टी20 में मात दी थी। यह छठी बार है जब पाकिस्तान ने छह या उससे अधिक सीरीज जीती है। पाकिस्तान ने 2011-12 में लगातार 13 सीरीज, 2015-16 में नौ, 2001-02 में आठ, 1993-94 में छह और 2017-18 छह सीरीज जीती थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल