1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने बाबर आजम को बताया दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने बाबर आजम को बताया दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 24, 2020 05:33 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 05:33 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने पाकिस्तान के लिमिटेड फॉर्मेट के कप्तान बाबर आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया है। 

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज...- India TV Hindi
साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने बाबर आजम को बताया दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक Image Source : GETTY IMAGES

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने पाकिस्तान के लिमिटेड फॉर्मेट के कप्तान बाबर आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया है। पिछले कुछ सालों से बाबर आज़म पाकिस्तान की ओर से लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में शुमार हैं। बाबर T20I में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं जबकि वनडे में तीसरा पायदान पर काबिज हैं। वहीं, टेस्ट रैंकिंग में वह छठे स्थान पर बने हुए हैं।

ताहिर ने आजम के लीडरशिप स्किल की भी तारीफ की और कहा कि वह युवा टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही खिलाड़ी हैं।

क्रिकेट पाकिस्तान ने ताहिर के हवाले से लिखा, "बाबर आजम की कप्तानी वाली मौजूदा टीम काफी युवा है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मेरा मानना है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।"

उन्होंने कहा, "वह युवा खिलाड़ियों से घिरे हुए हैं। युवा खिलाड़ी खेल में काफी प्रयास करते हैं। मेरा अनुभव कहता है कि वह भविष्य में अच्छा करेंगे, लेकिन वह कुछ मैच हारते हैं तो उन्हें प्रयास करते रहने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।"

गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम फिलहाल इंग्लैंड में हैं और बायो सिक्योर माहौल में अभ्यास कर रही है। पाकिस्तान की टीम अगस्त महीने में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की T20I सीरीज खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल