1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने बाबर आजम, कोहली को छोड़ा पीछे

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने बाबर आजम, कोहली को छोड़ा पीछे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 01, 2019 09:21 am IST,  Updated : Oct 01, 2019 09:21 am IST

स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने कराची में खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को 67 रनों से मात दी। 

PAK vs SL- India TV Hindi
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने बाबर आजम, कोहली को छोड़ा पीछे Image Source : TWITTER/PAKISTAN CRICKET

स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने कराची में खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को 67 रनों से मात दी। पाकिस्तान में 10 साल बाद कोई मैच खेला गया था। इससे पहले सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 305 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने 54 और बाबर आजम ने शतकीय पारी खेली। बाबर ने 105 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। इस शतक के साथ ही बाबर आजम ने विराट कोहली को पछाड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दरअसल, बाबर का वनडे में ये 11वां शतक था और सबसे तेज ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। बाबर ने 71वीं पारी में ये कारनामा किया। वहीं, विराट ने 82 पारियों में 11 शतक लगाए थे।

इस मामले में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला पहले स्थान पर है जिन्होंने महज 64 वनडे पारियों में 11 शतक लगाए हैं जबकि क्विंटन डी कॉक दूसरे स्थान पर हैं। क्विंटन ने 65 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।

पाकिस्तान के 305 रन के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद ही खराब रही और उसके सिर्फ 28 रन पर पाँच विकेट खो दिए। इसके बाद छठे विकेट के लिए शेहान जयसूर्या और दासुन शनाका के बीच 177 रनों की साझेदारी हुई। वनडे में छठे विकेट के लिए ये चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है।

दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कोई भी खिलाड़ी विकेट पर टिक न सका और श्रीलंका की पूरी टीम 46.5 ओवर में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला अब 2 अक्टूबर को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल