1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली से तुलना पर बोले बाबर आजम, 'मैं अभी बहुत पीछे हूं'

विराट कोहली से तुलना पर बोले बाबर आजम, 'मैं अभी बहुत पीछे हूं'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 10, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 01:16 pm IST

बाबर ने कहा "मेरे लिए विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं अभी उनसे काफी पीछे हूं। मुझे अभी बहुत कुछ हासिल करना है।

Babar Azam said on comparison with Virat Kohli, 'I am far behind'- India TV Hindi
Babar Azam said on comparison with Virat Kohli, 'I am far behind' Image Source : GETTY

पाकिस्तान के वनडे और टी20 टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपने और विराट कोहली के बीच की जाने वाली तुलना पर बड़ा बयान दिया है। बाबर पिछले काफी समय से पाकिस्तान के लिए अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, उनको इसका इनाम पाकिस्तानी टीम की कप्तानी के रूप में मिला है। बाबर के लगातार अच्छे रन बनाने के बाद अकसर दिग्गज खिलाड़ी उनकी तुलना विराट कोहली से करने लगते हैं, लेकिन बाबर को लगता है कि वह अभी विराट कोहली से काफी पीछे हैं और उन्हों अभी बहुत कुछ हासिल करना है।

विराट कोहली की तारीफ करते हुए बाबर ने कहा कि वह उनके जैसा खिलाड़ी बनना चाहते हैं और पाकिस्तान को मैच जिताना चाहते हैं।

बाबर ने क्रिकबज से कहा "मेरे लिए विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं अभी उनसे काफी पीछे हूं। मुझे अभी बहुत कुछ हासिल करना है। मैं उनके जैसा खिलाड़ी बनकर पाकिस्तान को मैच जीताना और रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं।"

इसी के साथ बाबर ने कहा कि वह दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाना चाहते हैं और वह अन्य परिस्थितियों में दूसरे खिलाड़ियों को खेलता देखकर सीखते हैं।

ये भी पढ़ें - बाबर आजम ने चुनी भारत-पाकिस्तान की संयुक्त टी20 टीम, इन भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

बाबर ने कहा "हां, मैं कोशिश करता हूं और इस बात पर नजर रखता हूं कि शीर्ष खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं देखता हूं कि वो कैसा खेल रहे हैं। वे विभिन्न परिस्थितियों में कैसे बल्लेबाजी करते हैं, उनकी अपरोच क्या है। मैं हमेशा यह कल्पना करने की कोशिश करता हूं कि मैं उस परिस्थिति में उस गेंदबाज के खिलाफ क्या करता।"

बाबर आजम और विराट कोहली ही वर्ल्ड क्रिकेट में दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो आईसीसी के तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हैं। विराट कोहली जहां वनडे में शीर्ष पर हैं, वहीं टेस्ट और टी20 में वह क्रमश: दूसरे और 10वें स्थान पर हैं। वहीं बाबर आजम टी20 में पहले, टेस्ट में 5वें और वनडे में तीसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें - रंगभेद मामले में डैरेन सैमी को मिला क्रिस गेल का साथ कहा, 'हक की लड़ाई कभी की जा सकती है शुरू'

बाबर ने आगे कहा "मैं खुद की तुलना महान खिलाड़ियों से नहीं करता। मैं केवल खुद को, अपनी टीम और अपने समर्थकों को संतुष्ट करने की कोशिश करता हूं। मैं सिर्फ पाकिस्तान को जिताना चाहता हूं। मैं आमतौर पर अपनी बल्लेबाजी से संतुष्ट नहीं होता। मैं हमेशा सुधार करने की कोशिश करता हूं। मैं निश्चित रूप से दुनिया में शीर्ष -5 या शीर्ष -4 बल्लेबाजों की सूची में आना चाहता हूं। मैं यह कैसे कर सकता हूं? विभिन्न परिस्थितियों में प्रदर्शन करके। इस वजह से मैं हमेशा सुधार के बारे में सोचता हूं।"

विराट कोहली से कवर ड्राइव और फ्लिक शॉट की समानते के बारे में बाबर ने कहा "अगर आप अनुसरण करते हैं तो एशियाई बल्लेबाजों के खेलने का तरीके एक जैसा ही होता है। विराट कोहली और मेरे में भी कुछ समानताएं हैं। हमारे भी कई शॉट समान है। इस वजह से मैं कुछ अलग करने का प्रयास करता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल