1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर, जानिए क्या है वजह?

आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर, जानिए क्या है वजह?

 Reported By: IANS
 Published : Mar 13, 2019 06:31 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 06:31 pm IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व उप कप्तान डेविड वार्नर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर, जानिए क्या है वजह?- India TV Hindi
आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर, जानिए क्या है वजह? Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व उप कप्तान डेविड वार्नर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन कोच जस्टिन लेंगर चाहते हैं कि दोनों खिलाड़ी भारत में आईपीएल के मैच खेलने से पहले राष्ट्रीय टीम के साथ कुछ समय दुबई में बिताएं। 

आईपीएल में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स से और वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ेंगे। जानकार सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि इस कदम का उद्देश्य विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को एक साथ रहकर घुलने-मिलने का मौका देना है। 

सूत्र ने कहा, "जस्टिन लैंगर चाहते हैं कि दोनों खिलाड़ी दुबई में टीम से जुड़ें ताकि वे अन्य खिलाड़ियों के साथ घुलमिल सकें। विश्व कप होने वाला है और टीम में पूरी तरह से सौहार्द का माहौल होना चाहिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को खिताब बचाना है।" 

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद स्मिथ और वार्नर पर 12-12 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था।

कोच लैंगर के दिमाग में अब इंग्लैंड में होने वाला आगामी विश्व कप है और यही कारण है कि पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन और मिशेल जॉनसन को भारत में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ काम करते देखा जा रहा है।

सूत्रों ने कहा, "लैंगर को इस तरह काम करना पसंद है। वह मौजूदा टीम के साथ अपने अनुभव को साझा करने के लिए पूर्व खिलाड़ियों की सेवाएं लेना पसंद करते हैं।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल