1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Watch : नेट्स में लौटे अजिंक्य राहणे, पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से हैं तैयार

Watch : नेट्स में लौटे अजिंक्य राहणे, पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से हैं तैयार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 03, 2021 03:03 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 03:03 pm IST

ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टीम इंडिया को सीरीज जीताने वाले रहाणे ने सोशल मीडिया पर नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

India vs England, cricket news, latest updates, Rory Burns, Jasprit Bumrah, Joe Root, Ben Stokes, Ch- India TV Hindi
Ajinkya Rahane  Image Source : TWITTER

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य राहणे इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से चेन्नई में शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसमें से पहला दो मैच चेन्नई में जबकि बांकी के दो मुकाबले अहमदाबाद के मोटेरा में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टीम इंडिया को सीरीज जीताने वाले रहाणे ने सोशल मीडिया पर नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह गेंद को बहुत ही अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आईपीएल के लिए योग्यता के आधार पर अपने खिलाड़ियों को एनओसी देगा ऑस्ट्रेलिया

इस वीडियो के साथ राहणे ने लिखा है बैक टू ट्रेनिंग।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर राहणे ने विराट कोहली के बाद टीम की कप्तानी संभाली थी। एडिलेड टेस्ट में मिली हार के बाद रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से जीत दर्ज सीरीज में शानदार वापसी की थी।

यह भी पढ़ें- केन विलियमसन ने भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत को बताया 'ऐतिहासिक'

इसके अलावा टीम इंडिया ने तीसरे मैच को ड्रॉ कराया था। वहीं ब्रिसबेन में खेले गए आखिरी मुकाबले में रोमांच जीत दर्ज करते हुए 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया।

इस तरह भारतीय टीम लगातार दूसरी बार बॉर्ड-गावस्कर ट्रॉफी को अपने पास बरकरार रखा।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल