1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL पर दिखा 5वें टेस्ट के रद्द होने का असर, बेयरस्टो और मलान ने खेलने से किया इनकार

IPL पर दिखा 5वें टेस्ट के रद्द होने का असर, बेयरस्टो और मलान ने खेलने से किया इनकार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 11, 2021 05:01 pm IST,  Updated : Sep 11, 2021 05:06 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर जॉनी बेयरस्टो और पंजाब किंग्स के बल्लेबाज डेविड मलान ने निजी कारणों से UAE में होने वाले IPL 2021 के दूसरे चरण से नाम वापस ले लिया है।

IPL पर दिखा 5वां टेस्ट के...- India TV Hindi
IPL पर दिखा 5वां टेस्ट के रद्द होने का असर, बेयरस्टो और मलान ने खेलने से किया इनकार Image Source : BCCI

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर जॉनी बेयरस्टो और पंजाब किंग्स के बल्लेबाज डेविड मलान ने निजी कारणों से UAE में होने वाले IPL 2021 के दूसरे चरण से नाम वापस ले लिया है। पंजाब ने मलान की जगह साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम को शामिल किया है।

 

इंग्लैंड और भारत के खिलाड़ी बबल टू बबल ट्रांसफर में एक साथ मैनचेस्टर से यूएई के लिए उड़ान भरने वाले थे, लेकिन भारत के शिविर में COVID-19 मामलों आने के बाद आईपीएल टीमों को अपनी व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बता दें, कोरोना मामला सामने आने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट रद्द कर दिया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल