लंदन: मध्यक्रम के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्ट्रॉ के शतक ने इंग्लैंड को आज यहां श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन संभाल लिया। दिन का खेल खत्म होने तक, इंग्लैंड ने छह विकेट खोकर 279 रन बना लिये और शतकवीर बेयरस्ट्रॉ (नाबाद 107) तथा क्रिस वोक्स (नाबाद 23) क्रीज पर थे।
बेयरस्ट्रॉ का भाग्य ने बी साथ दिया। वह जब 11 रन पर थे, मिड विकेट पर नुवान प्रदीप की बॉलिंग पर शमिंडा एरंगा ने उनका कैच छोड़ दिया। अगर ये कैच पकड़ लिया जाता तो इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 102 हो जाता। इसके बाद 56 के स्कोर पर भी वह lbw रिव्यू अपील में बच गए। इससे पहले कप्तान एलिस्टेयर कुक ने 85 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप और रंगना हेराथ ने दो दो विकेट लिये।