1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के लिए पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले बांदुला वर्णपुरा का 68 साल की उम्र में हुआ निधन

श्रीलंका के लिए पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले बांदुला वर्णपुरा का 68 साल की उम्र में हुआ निधन

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2021 02:34 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 02:34 pm IST

फरवरी 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की अगुआई करने के अलावा वह देश की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पहली गेंद का सामना करने वाले और पहला रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। 

bandula warnapura, Sri Lanka, sports, cricket  - India TV Hindi
bandula warnapura Image Source : TWITTER/ @OFFICIALSLC

श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बांदुला वर्णपुरा का सोमवार को निधन हो गया। वह 68 साल के थे। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार शरीर में शर्करा का स्तर काफी अधिक बढ़ने के चलते रक्त संचार में समस्या के कारण इसी महीने उनका दायां पैर काटना पड़ा था। 

ठोस तकनीक वाले सलामी बल्लेबाज वर्णपुरा मध्यम तेज गति की गेंदबाजी करने में भी सक्षम थे। फरवरी 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की अगुआई करने के अलावा वह देश की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पहली गेंद का सामना करने वाले और पहला रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। 

यह भी पढ़ें- शिखर धवन की तरह बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली का यह वीडियो हो रहा है वायरल !

इसी मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी (दूसरी पारी में) दोनों में श्रीलंका के लिए आगाज करने का कारनामा भी उन्होंने किया। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

एसएलसी प्रमुख शम्मी सिल्वा ने बयान में कहा, ‘‘मुझे बांदुला वर्णपुरा के निधन का बेहद दुख है जो श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान थे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वह शानदार क्रिकेटर, प्रशासक, कोच, कमेंटेटर और इन सबसे ऊपर अच्छे इंसान थे और उनका निधन क्रिकेट जगत का भारी नुकसान है।’’ 

यह भी पढ़ें- T20 World cup : ओमान के खिलाफ बांग्लादेश के लिए होगा करो या मरो का मुकाबला

वर्णपुरा ने 1975 से 1982 तक चार टेस्ट और 12 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया। वर्णपुरा ने हालांकि विद्रोही टीम के साथ 1982-83 में रंगभेद दौर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने का फैसला किया था जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने बाद में राष्ट्रीय टीम के कोच और श्रीलंका क्रिकेट में प्रशासक की भूमिका निभाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल