1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांंग्लादेश के इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने बनाया नया रिकार्ड

बांंग्लादेश के इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने बनाया नया रिकार्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2015 12:04 am IST,  Updated : Jun 22, 2015 12:04 am IST

नई दिल्ली: 19 वर्ष के इस बांग्लादेशी गेंदबाज ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों को ताश की तरह बिखेर दिया। जिसका नाम है मुस्तफिजुर रहमान तीन मैचों की वनडे सिरीज़ शुरु होने के पहले किसी

बांग्लादेश के इस 19...- India TV Hindi
बांग्लादेश के इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने बनाया नया रिकार्ड

नई दिल्ली: 19 वर्ष के इस बांग्लादेशी गेंदबाज ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों को ताश की तरह बिखेर दिया। जिसका नाम है मुस्तफिजुर रहमान तीन मैचों की वनडे सिरीज़ शुरु होने के पहले किसी ने मुस्ताफिजुर रहमान का नाम शायद सुना भी नहीं होगा, कम से कम भारत में तो नहीं ही सुना होगा लेकिन जिस तरह से उन्होंने टीम इंडिया के ख्याति प्राप्त बल्लेबाज़ों को अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के जाल में फ़ांसा उससे वो रातों रात अपने देश में हीरो और क्रिकेट की दुनिया के भविष्य बन गए हैं।

मुस्तफिजुर ने अपने पहले दो वनडे में ही 11 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। मुस्तफिजुर से पहले  जिम्बाब्वे ब्रायन विटोरी ने अपने पहले वनडे में 5 विकेट और दूसरे वनडे में 5 विकेट लिया था।

विटोरी ने अपने दो वनडे में कुल 10 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी थे। और विटोरी ने कुल 17 वनडे खेले हैं जिसमें उन्होंने  24 विकेट लिया है। मुस्तफिजुर ने इससे पहले भारत के खिलाफ खेले गये पहले एकदिवसीय मैच में 5 विकेट लेकर अपनी टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल