1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरी शादी करके मुश्किल में फंस गया यह बांग्लादेशी क्रिकेटर

दूसरी शादी करके मुश्किल में फंस गया यह बांग्लादेशी क्रिकेटर

 Written By: IANS
 Published : Jun 08, 2017 07:49 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 07:53 pm IST

बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ी अराफात सनी अपनी दूसरी शादी को लेकर विवाद में फंस गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी नसरीन ने कहा है कि उसे अराफत के पहले से शादीशुदा होने के बारे में नहीं पता था।

Arafat Sunny | MUNIR UZ ZAMAN/AFP/Getty Images- India TV Hindi
Arafat Sunny | MUNIR UZ ZAMAN/AFP/Getty Images

ढाका: बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ी अराफात सनी अपनी दूसरी शादी को लेकर विवाद में फंस गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी नसरीन ने कहा है कि उसे अराफत के पहले से शादीशुदा होने के बारे में नहीं पता था। अराफात को बुधवार को ढाका कोर्ट के जज कमरूल हसन मोला ने जमानत देने से मना कर दिया। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज को नसरीन द्वारा दहेज मांगने और परेशान करने की शिकायत किए जाने के बाद 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

जैसा ही मामला आगे बढ़ा तो पता चला की अराफत पहले से शादीशुदा है। वकील ने बताया कि अराफात, नसरीन को अपनी दूसरी पत्नी के तौर पर रखना चाहते थे इसलिए उनके लिए उन्होंने एक फ्लैट भी खरीदा था। लेकिन वह उसमें नहीं रह रही थीं। अराफात के वकील ने कहा, ‘वह चाहती थीं कि अराफत अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दें जो संभव नहीं था।’ उनका कहना है कि नसरीन जानती थी कि अराफत पहले से शादीशुदा हैं।

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, वकील ने कहा है, ‘अगर वह अपनी पहली पत्नी को तलाक देते हैं तो वह उन पर केस कर देंगी। इसलिए अराफत दोनों के साथ रहना चाहते हैं।’ वहीं नसरीन ने कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि अराफात शादीशुदा हैं। उन्होंने कहा, ‘जब हम बाहर गए तो उनके पासपोर्ट पर अनमैरिड लिखा हुआ था। उन्होंने मुझे धोखा दिया है।’ उन्होंने अराफात की मां नरगिस पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल