1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत के नशे में बांग्लादेश ने की शर्मनाक हरकत, ड्रेसिंग रुम का ये हश्र देखकर हैरान रह जाएंगे आप

जीत के नशे में बांग्लादेश ने की शर्मनाक हरकत, ड्रेसिंग रुम का ये हश्र देखकर हैरान रह जाएंगे आप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 17, 2018 12:02 pm IST,  Updated : Mar 17, 2018 12:05 pm IST

जीत के नशे में चूर खिलाड़ियों ने मैदान में शर्मनाक हरकत की। जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने अपने ड्रेसिंग के सीशे तोड़ डाले जो सीढ़ियों पर बिखरे थे।

बांग्लादेश क्रिकेट...- India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट टीम

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए निदाहास ट्रॉफी के बेहद अहम मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच जमकर तनातनी देखने को मिली। आखिरी ओवर में मुकाबले में बहुत कुछ घटा। बांग्लादेश और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच खुलेआम बहस होने लगी। नौबत यहां तक आ गई कि शाकिब अल हसन ने बीच में ही अपने खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने को कह दिया। तवान इतना बढ़ गया कि मैदान अखाड़े जैसा नजर आने लगा। हालांकि इसके बाद अंपायरों के समझाने के बाद मैच फिर से शुरु हुआ और बांग्लादेश ने रोमांचक जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। 

ड्रेसिंग रुम
ड्रेसिंग रुम

इसके बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने नागिन डांस कर जीत का जश्न मनाया लेकिन बांग्लादेश के खिलाड़ियों का जश्न इतने पर भी शांत नहीं हुआ। जीत के नशे में चूर खिलाड़ियों ने मैदान में शर्मनाक हरकत की। जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने अपने ड्रेसिंग के सीशे तोड़ डाले जो सीढ़ियों पर बिखरे थे। 

मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने ड्रेसिंग रूम में हुई इस तोड़ फोड़ की फुटेज देखी। उन्होंने वहां के कैटरिंग स्टाफ से इसे लेकर सवाल भी किए। इसी को लेकर ब्रॉड ने ड्रेसिंग रूम के बाहर के फुटेज भी मंगवाया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल