1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम घोषित

श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम घोषित

 Written By: IANS
 Published : Mar 23, 2017 07:26 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 07:26 pm IST

ढाका: श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए गुरुवार को बांग्लादेश टीम की घोषणा कर दी गई। इस टीम में 19 वर्षीय ऑफ स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन

Bangladesh- India TV Hindi
Bangladesh

ढाका: श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए गुरुवार को बांग्लादेश टीम की घोषणा कर दी गई। इस टीम में 19 वर्षीय ऑफ स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन को पहली बार जगह मिली है और वह शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय प्रारूप में पदार्पण कर सकते हैं।

वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' की रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश की 17 सदस्यीय टीम में शामिल हुए मेहदी ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में सबसे अधिक विकेट लिए थे। उन्होंने अपने करियर में अब तक खेले गए सात टेस्ट मैचों में 31.80 की औसत से 35 विकेट लिए हैं।

वहीं 27 मार्च से शुरू हो रहे इमर्जिग टीम एशिया कप-2017 के लिए बांग्लादेश टीम में मेहदी की जगह ऑफ ब्रेक गेंदबाज नईम हसन को जगह दी गई है। इसी वर्ष बांग्लादेश की नेशनल क्रिकेट लीग में पदार्पण करने वाले नईम बांग्लादेश क्रिकेट लीग और बांग्लादेश अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

बांग्लादेश टीम : तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरूल कायेस, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, सब्बीर रहमान, महमदुल्लाह, मुसद्देक हुसैन, मशरफे मुर्तजा, मुस्ताफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, तस्किन अहमद, शुभाशीष रॉय, संजमुल इस्लाम, शुवगता होम, नुरूल हसन और मेहदी हसन मिराज।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल