1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट से बैन झेल रहे वॉर्नर बने कमेंटेटर, इस सीरीज में करेंगे कमेंट्री

क्रिकेट से बैन झेल रहे वॉर्नर बने कमेंटेटर, इस सीरीज में करेंगे कमेंट्री

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 10, 2018 06:37 pm IST,  Updated : Jun 10, 2018 06:37 pm IST

बॉल टेम्परिंग मामले में 12 महीने के लिए निलंबित किए गए वॉर्नर चैनल नाइन के लिए कमेंट्री करेंगे। 

डेविड वॉर्नर- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर 13 जून से इंग्लैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में कमेंट्री करते नजर आएंगे। बॉल टेम्परिंग मामले में 12 महीने के लिए निलंबित किए गए वॉर्नर चैनल नाइन के लिए कमेंट्री करेंगे। 

वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो ने चैनल नाइन के निदेशक टॉम मलोने के हवाले से कहा, "डेविड वनडे और टी-20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। इसलिए वह इंग्लैंड में होने वाली सीरीज को कवरेज करने के लिए पूरी तरह से सही हैं।" 

वॉर्नर 16 जून को कार्डिफ में होने वाले दूसरे मैच से कमेंट्री पैनल के साथ जुड़ेंगे। इसके बाद वह अपने पूर्व टीम साथी और बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ के साथ 28 जून से शुरू होने वाली ग्लोबल टी-20 कनाडा टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगें। 

नए कप्तान टिम पैन और कोच जस्टिन लेंगर के मार्गदर्शन में ऑस्ट्रेलिया की यह पहली सीरीज होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल