1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI v AUS : हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

WI v AUS : हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

 Reported By: IANS
 Published : Jul 14, 2021 03:22 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 03:22 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मोएसिस हेनरिक्स ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही सीमित ओवरों की सीरीज में टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया है।

WI v AUS : हेनरिक्स ने...- India TV Hindi
WI v AUS : हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा Image Source : GETTY

सेंट लुसिया| ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मोएसिस हेनरिक्स ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही सीमित ओवरों की सीरीज में टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया है। विंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई है।

हेनरिक्स ने कहा, "बल्लेबाजों पर दोष जाएगा क्योंकि हम लोग बेहतर स्कोर नहीं कर पा रहे हैं जिससे गेंदबाजों को मदद मिले। मैं भी स्कोर नहीं बना पा रहूं। यह ऐसा है जहां मुझे भी सुधार करने की जरूरत है और यह देखना है कि हम उन पर किस तरह दबाव बढ़ाए।"

उन्होंने कहा, "विंडीज के पास बाउंड्री रोकने के मामले काफी डिफेंसिव गेंदबाज हैं। हमारे गेंदबाज थोड़े आक्रमक हैं। विंडीज के गेंदबाज डिफेंस के बजाए विकेट लेने में थोड़े ज्यादा क्रिएटिव हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल