1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेलबर्न स्टार्स ने BBL के आगामी सीजन के लिए लियाम हैचर के साथ किया करार

मेलबर्न स्टार्स ने BBL के आगामी सीजन के लिए लियाम हैचर के साथ किया करार

 Reported By: IANS
 Published : Nov 24, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Nov 24, 2020 03:27 pm IST

मेलबर्न स्टार्स ने बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए तेज गेंदबाज लियाम हैचर के साथ करार किया है।

मेलबर्न स्टार्स ने BBL...- India TV Hindi
मेलबर्न स्टार्स ने BBL के आगामी सीजन के लिए लियाम हैचर के साथ किया करार Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| मेलबर्न स्टार्स ने बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए तेज गेंदबाज लियाम हैचर के साथ करार किया है। साथ ही क्लब ने बल्लेबाज निक लार्किन और गेंदबाज जैकसन कोलमैन का करार भी बढ़ा दिया है। अब ये बीबीएल 11 सीजन के अंत तक क्लब के साथ बने रहेंगे।

24 साल के हैचर अभी न्यू साउथ वेल्स ब्ल्यूज टीम के सदस्य हैं और इससे पहले वह सिडनी थंडर के साथ थे। मुख्य कोच डेविड हसी ने हैचर के साथ करार और लार्किन तथा कोलमैन का कांट्रैक्ट बढ़ाए जाने पर खुशी जाहिर की है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया साफ़, तय कार्यक्रम के तहत ही होगा एडिलेड टेस्ट

मेलबर्न स्टार्स टीम : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), जॉनी बेयर्सटो, हिल्टन कार्टराइट, जैकसन कोलमैन, नेथन कोल्टर नाइल, बेन डंक, सेब गॉच, लियाम हैचर, क्लिंट हिनक्लिफ, निक मेडिसन, लांस मोरिस, टॉम ओ कॉनेल, निकोलस पूरन, विल पुकोवस्की, बिली स्टैनलेक, मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल